खाने खाना के बाद के 10 स्वास्थ्यकर नियम !

हर कोई अच्छी सेहत और स्वस्थ शरीर की कामना करता हैं। अच्छी सेहत के लिए समतोल आहार लेना जितना आवश्यक है उतना ही आवश्यक हैं आहार को खाने और पचाने के नियमों का पालन करना। इस लेख में हम ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण नियमों का उल्लेख कर रहे है जो आहार के सही पाचन के लिए आवश्यक हैं। 

जितना महत्त्व हम खाने को देते हैं उतना ही महत्त्व हमें खाना खाने के बाद की जानेवाली क्रिया को भी देना चाहिए। स्वस्थ शरीर और मजबूत पाचन शक्ति के लिए खाना खाने के बाद निचे दी हुई 10 चीजो को नहीं करना चाहिए।

10 Things to avoid after meal in hindi

फल / Fruits

खाना खाने के तुरंत बाद कोई भी फल नहीं खाना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद कोई भी फल खाने से एसिडिटी बढ़ जाती है और गैस की शिकायत हो सकती हैं। अगर आपको फल खाना ही है तो खाना खाने के 2 घंटे बाद या खाना खाने के 1 घंटे पहले कोई फल खाना चाहिए। 

चाय / Tea

कुछ लोगो को खाना खाने के तुर्रंत बाद चाय पिने की आदत होती हैं। यह एक बुरी आदत हैं। चाय पिने से एसिडिटी बढ़ सकती है और चाय पिने की वजह से आहार से मिलनेवाले प्रोटीन का ठीक से अवशोषण नहीं होता हैं। अगर चाय पीना है तो खाना खाने के 2 घण्टे बाद ही पीना चाहिए। 

नहाना / Bath

कुछ लोगों को खाना खाने के बाद नहाने की आदत होती हैं। खाने के तुरंत बाद नहाने के कारण रक्त का प्रवाह पेट की जगह हात और पैर की तरफ अधिक बढ़ जाता हैं। इस कारण पाचन शक्ति कमजोर हो जाती हैं। 

ठंडा पानी / Cold water

आजकल खाने के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी या शीत पेय पिने का चलन ज्यादा बढ़ गया हैं। लोग पहले तो भारी खाना खाते है और फिर ऊपर से ठंडा पानी भी पीते हैं। ठंडा पानी पिने से जाठराग्नि शांत हो जाती है और आहार का पाचन ठीक से नहीं होता हैं। ठंडा पानी पिने की जगह आप खाना खाते समय थोड़ा-थोड़ा साधारण तापमान का पानी ले सकते हैं। खाना खाते समय कोष्ण जल / warm water पीना सेहत के लिहाज से सबसे बेहतर हैं। 

चलना / Walking

आपने यह जरूर सुना होंगा की खाने के बाद तुरंत 100 कदम (शत पावली) चलना चाहिए। खाना खान के तुरंत बाद चलने से पेट का रक्त प्रवाह कम हो जाता है जिससे आहार का पाचन नहीं होता हैं। खाना खाने 10 से 15 मिनट के बाद अवश्य चलना चाहिए और यह सेहत के लिए अच्छा भी हैं। आप चाहे तो खाना खाने के बाद 5 से 10 मिनिट तक वाम कुक्षी / left lateral position में लेट सकते हैं। इससे पाचन में मदद हो सकती हैं। 

पैंट ढीला करना / Loosening Belt

कुछ लोग खाना खाने के बाद बेल्ट को ढीला कर देते हैं। असल में इतना आहार नहीं लेना चाहिए की आपका पेट पूरा भर जाये और आपको पैंट को ढीला करने की जरुरत पढ़े। खाना खाने के बाद बेल्ट को ज्यादा ढीला न करे, ऐसा करने से मोटापा बढ़ता है और कभी-कभी आंत में गांठ भी पड़ सकती हैं। 

सोना / Sleep

खाने कु तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। खाने के बाद तुरंत सोने से खाना ऊपर की और आने से एसिडिटी बढ़ती हैं और पाचन ठीक से नहीं होता हैं। आप चाहे तो केवल 10 मिनिट के लिए वाम कुक्षी में लेट सकते हैं। अगर बैठने या चलने में असमर्थ है तो पूरा लेटने की जगह पीछे तकिया लगाकर सिर की बाजू को पेट की तुलना में ऊपर उठाकर लेटना चाहिए। 

पानी / Water

कुछ लोग खाना खाने से तुरंत पहले या खाना खाने के तुरंत बाद अधिक प्रमाण में पानी पीते हैं। यह पाचन और स्वास्थ्य की दृष्टी में हानिकारक हैं। अगर आपको पानी पीना है तो खाना खाते समय थोड़ा- थोड़ा पानी पिए। आप खाना खाने के 1 घंटा पहले या खाना खाने के 2 घंटे बाद पानी ले सकते हैं। 

धूम्रपान / Smoking 

कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करने के शौक रहता हैं। धूम्रपान ऐसे तो किसी भी व्यक्ति ने कभी भी नहीं करना चाहिए पर अगर आप खाना खाने के बाद धूम्रपान करते हैं तो यह एक सिगरेट का असर 10 सिगरेट के समान होता है और आपको कैंसर होने खतरा 50 % से बढ़ा देता हैं। 

बैठना / Sitting

यह आदत काम-काजी लोगों को अधिक होती हैं। अक्सर दोपहर का खाना / lunch time खाने के बाद काफी समय तक एक खुर्ची पर बैठे रहते हैं। खाना खाने के 15 मिनट बाद चलने की जगह लंबे समय तक बैठे रहने से यह आदत मोटापे के साथ अनेक गंभीर समस्या को आमंत्रण देने जैसा होता हैां। 

 अगर यह लेख आपको उपयोगी लगा है तो कृपया इसे share अवश्य करे !

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post